रसूलपुर में झूला पुल की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना

0
IMG-20260929-WA0005

बार काउंसिल हरिद्वार के समर्थन के बाद बढ़ा आंदोलनकारियों का जोश, दो साथी क्रमिक अनशन पर बैठे

सूर्या संदेश

श्यामपुर/लालढांग! रवासन नदी पर रसूलपुर में झूला पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना मंगलवार को 18वें दिन भी निरंतर जारी है। जिला बार काउंसिल हरिद्वार का समर्थन मिलने के बाद आंदोलनकारियों का जोश बढ़ा है। पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मंगलवार से धरना क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया।


मंगलवार सुबह 10 बजे से महेंद्र सिंह और रामचंद्र पाल धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुल की मांग को लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न हिम्मत हारी है, न हिम्मत हारेंगे।

यूट्यूब पर हमें फॉलो करें https://www.youtube.com/@suryasandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *