काली पट्टी बांधकर उतरे सहकारी समिति कर्मचारी, लालढांग में कलमबंद हड़ताल

0
IMG20261001120644

एम-पैक्स नीति, ऋण व्यवस्था, सेवा संवर्ग समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन; सचिव भूमेश शर्मा समेत कर्मचारियों ने जताया विरोध
सूर्या संदेश श्यामपुर/लालढांग।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी गुरुवार से कलमबंद हड़ताल पर उतर गए। लालढांग साधन सहकारी समिति में सचिव भूमेश शर्मा समेत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज से विरत रहते हुए विरोध दर्ज कराया। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर में एक अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया गया है।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एम-पैक्स की स्पष्ट नीति, ऋण व्यवस्था, सेवा संवर्ग, स्वास्थ्य सुरक्षा, लंबित शासनादेश और पदोन्नति शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं और शासन स्तर से इन पर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।

लालढांग समिति में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। संगठन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर जल्द ठोस पहल की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *