स्ट्रीट पोलों पर बेतरतीब तार-केबल पर नगर निगम सख्त, 7 दिन का अल्टीमेटम

0
image_f81a2bab

डिश, मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों को केबल हटाने के निर्देश, तय समय में नहीं हटाए तो निगम खुद करेगा कार्रवाई


सूर्या संदेश
हरिद्वार। शहर के स्ट्रीट पोलों पर बिना अनुमति और बेतरतीब तरीके से लगाए गए वायर-केबल को लेकर नगर निगम ने संबंधित कंपनियों को सात दिन का समय दिया है। डिश, मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस अवधि में अपने तार-केबल हटाने होंगे।


सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न फर्मों और कंपनियों ने बिना पूर्व अनुमति स्ट्रीट पोलों पर वायर और केबल लगाए हैं। इनके अनियोजित और बेतरतीब तरीके से लगे होने से शहर की सुंदरता और स्वरूप प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार को जारी सूचना में नगर निगम ने संबंधित कंपनियों को सात दिन के भीतर स्ट्रीट पोलों से अपनी सेवाओं से जुड़े अनियोजित वायर-केबल हटाने के निर्देश दिए हैं।


निगम ने चेतावनी दी है कि तय अवधि में तार-केबल नहीं हटाए गए तो वह अपने स्तर से इन्हें हटाने की कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई से संबंधित पूरी जिम्मेदारी संबंधित फर्म या कंपनी के संचालक की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *