पथरी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20261009_173519

Oplus_131072

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपी

सूर्या संदेश
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार जिले में नशे और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरी थानाध्यक्ष ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आठ अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र हरिराम, निवासी इक्कड़ कलां, थाना पथरी के रूप में हुई है। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरे आरोपी सचिन पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी दुर्गागढ़, थाना पथरी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब मिली।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी, मनीष कुमार, नारायण सिंह और होमगार्ड अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *