कुश्ती में गैंडीखाता के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पांच ने जीते पदक

0
IMG_20261009_181708

Oplus_131072

फरमान ने जीता रजत, सतनाम, अकमल, रुहान चोपड़ा और आमिर ने कांस्य पदक हासिल किए

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गैंडीखाता के खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर दो में से एक खिलाड़ी पदक जीतकर लौटा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम योगस्थली में खेल विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिनमें पांच ने पदक हासिल कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में फरमान ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इसी भार वर्ग में सतनाम और अकमल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, रुहान चोपड़ा ने 65 किलोग्राम और आमिर ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीते। इस तरह गैंडीखाता के खिलाड़ियों ने एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत जारी रखने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

व्यायाम शिक्षक अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थियों की यह सफलता दूसरे बच्चों को भी खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *