नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

0
IMG_20261011_124348

Oplus_131072

चार दिन से तलाश में जुटी थी पुलिस, सालियर अंडरपास के पास पकड़ा गया अंकुश

सूर्या संदेश
भगवानपुर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में चार दिन बाद आरोपी अंकुश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रविवार को सालियर अंडरपास के पास उसकी गिरफ्तारी के साथ ही बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।


खेड़ी शिकोहपुर निवासी अंकुश पर बालिका के पिता ने सात अक्टूबर को अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बालिका की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।


लगातार तलाश के बाद रविवार को आरोपी पकड़ में आ गया और बालिका भी बरामद हो गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल, कांस्टेबल संजय नेगी और महिला कांस्टेबल अनुपमा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *