बारिश के चलते घर की दीवार हुई धराशायी, टली जनहानि
सूर्या संदेश,समाचार
श्यामपुर/लालढांग। बारिश का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को पीली पड़ाव गांव में बरसात के बीच वन गुर्जर यासीन के कच्चे घर (गोट) की दीवार अचानक भरभराकर धराशायी हो गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
आपदा मित्र शुभम कुमार ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद वह अपने साथी सोनू कुमार और दीपक कुमार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।
शुभम कुमार के अनुसार, अत्यधिक बारिश के कारण गोठ की एक दीवार गिरी है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि यासीन ने दीवार गिरने की जानकारी स्थानीय लेखपाल को दी थी, जिसके बाद आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा मित्रों को मौके पर भेजा गया।


