3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

0
IMG-20260911-WA0020


सूर्या संदेश समाचार
हरिद्वार। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर के बजाय 3 अक्टूबर 2026 को होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।


बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मिल रहा है और शेष कार्य भी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा।


बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने की बात कही। इस दौरान विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी नकली सिंह सैनी और भाजपा जिला रुड़की ग्रामीण के जिला महामंत्री संगठन साहिल राणा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *