ऑनलाइन धमकी के बाद 1.45 लाख की ठगी, श्यामपुर में केस दर्ज

0
IMG-20260912-WA0006


सूर्या संदेश समाचार
श्यामपुर/लालढांग। ऑनलाइन धमकी और चोट पहुंचाने का डर दिखाकर श्यामपुर-कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति से 1.45 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने श्यामपुर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, अजय कुमार सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने ऑनलाइन संपर्क कर उन्हें डराया और चोट पहुंचाने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दबाव में लेकर उनसे 1,45,000 रुपये ठग लिए गए।

पीड़ित ने घटना उत्तराखंड क्षेत्र में होने की बात पुलिस को बताई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ऑनलाइन लेनदेन समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *