जिला कांग्रेस कमेटी ने संजीव कुमार को सौंपी ओबीसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष की कमान
सूर्या संदेश
श्यामपुर (हरिद्वार)। जिला कांग्रेस कमेटी (विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण, ओबीसी विभाग) ने संजीव कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर संगठनात्मक दायित्व सौंपा है। गुरुवार को कांगड़ी स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन को सशक्त बनाने और ओबीसी समाज के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री रकीत वालिया, जिला अध्यक्ष विकास चंद्र, विधानसभा अध्यक्ष विनोद कश्यप, नाथूराम चौहान, जिला महासचिव संजय कुमार और विधानसभा सचिव प्रशांत चौधरी मौजूद रहे।

