श्यामपुर रामलीला मैदान में थ्री-विंग स्टेज का भूमि पूजन

0

सूर्या संदेशश्यामपुर/लालढांग। जिस थ्री-विंग स्टेज की मांग लंबे समय से उठ रही थी, उसके निर्माण…

IMG20260919102413


सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। जिस थ्री-विंग स्टेज की मांग लंबे समय से उठ रही थी, उसके निर्माण की राह शनिवार को साफ हो गई। श्री रामलीला मैदान में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत निधि से बनने वाले इस स्टेज में दो कमरे और एक स्टेज शामिल होंगे। इसकी लागत करीब 24 लाख रुपये होने की जानकारी दी गई है। श्यामपुर की रामलीला में हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं। स्टेज बनने से आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर होने की उम्मीद है।
स्टेज के साथ मैदान में टाइल लगाने का काम भी कराया जाएगा, जिससे रामलीला देखने आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।


कार्यक्रम के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने विकास कार्यों समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उनका पूरा बयान वीडियो में देखा-सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *