राज्य स्तरीय हॉकी में हरिद्वार ने दिखाया दम
अंडर-19 में पिथौरागढ़ को 9-0 से धोया, चंपावत पर 3-0 की फतह से फाइनल में पहुंचा
सूर्या संदेश
हरिद्वार । राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हरिद्वार ने दूसरे दिन भी मैदान में अपना दम दिखाया। अंडर-19 में पिथौरागढ़ को 9-0 से हराने के बाद हरिद्वार ने सेमीफाइनल में चंपावत को 3-0 से मात दी और फाइनल में जगह बना ली।

अंडर-14 में भी हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 से धो दिया।
खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत चल रही मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंडर-19 वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अच्छे तालमेल के साथ खेल का प्रदर्शन किया।

ओपन वर्ग के सेमीफाइनल में हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराकर फाइनल की राह पकड़ी। दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ ने 2-1 से बाजी अपने नाम की।
अंडर-14 के हाईलाइन मुकाबले में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 4-1 से मात दी।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

