कटारपुर में फायरिंग कर खुद को पीड़ित बताता रहा आरोपी, 4 घंटे में पुलिस ने खोला राज

0
InShot_20261006_142705052

सूर्या संदेश
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश में फायरिंग करने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर फायरिंग की झूठी कहानी रची। आरोपी ने 112 पर फोन कर विक्की पर दोबारा खुद के ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी करतूत सामने आ गई। पुलिस ने चार घंटे के भीतर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, बीते साल विक्की और उसके साथियों ने अर्जुन पर फायरिंग की थी। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते पांच अक्टूबर को अर्जुन ने विक्की पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
फायरिंग के बाद आरोपी ने पुलिस का शक खुद से हटाने के लिए 112 पर झूठी सूचना दी। पथरी पुलिस ने जांच के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम कटारपुर को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *