मिस्सरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटी शिव मंदिर की दीवारें

0
IMG_20261011_131748

Oplus_131072

सूर्या संदेश
हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित मिस्सरपुर में गोबर की खाद से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शिव मंदिर की दीवार से टकरा गई। टक्कर से मंदिर की एक तरफ की दीवार टूट गई, जबकि दूसरी दीवारों में भी दरारें आ गईं। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन मंदिर को नुकसान पहुंचा।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया। इस कोशिश में ट्रैक्टर पर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद दीवार टूट गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर परिसर के अंदर जा घुसी।


बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रैक्टर चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पंकज चौहान समेत कई लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे। मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के बावजूद किसी के हताहत नहीं होने से राहत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *