नवरात्र के सामान की जांच, कुट्टू आटे और काला नमक के नमूने लैब भेजे

0
IMG_20261011_185431

Oplus_131072

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। नवरात्र में व्रत के लिए सामान खरीद रहे हैं तो पैकेट पर लिखी तारीख जरूर देख लें। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को चंडीघाट, श्यामपुर, कांगड़ी, गैंडीखाता और लालढांग में दुकानों की जांच के दौरान काला नमक के पैकेट पर बनाने और एक्सपायरी की तारीख नहीं मिली। कुट्टू आटा बनाने वाली एक कंपनी के उत्पाद पर किए गए दावे को लेकर भी सवाल उठे हैं। विभाग ने संबंधित कंपनी और सप्लायर को नोटिस जारी किए हैं।


रविवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने किराना दुकानों और रिटेल स्टोरों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान कुट्टू आटे के दो और काला नमक का एक नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। इनकी गुणवत्ता का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि काला नमक बनाने वाली कंपनी को पैकेट पर बनाने और एक्सपायरी की तारीख नहीं लिखने पर नोटिस दिया गया है।

काला नमक बेचने वाले सप्लायर को बिक्री बिल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, कुट्टू आटा बनाने वाली एक कंपनी को उत्पाद पर किए गए हेल्थ क्लेम को लेकर नोटिस दिया गया है। विभाग के अनुसार, ऐसे दावों से ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं।


जांच के दौरान किसी भी दुकान पर खुला कुट्टू आटा बिकता नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि बिना बनाने और एक्सपायरी की तारीख वाले कुट्टू आटे या दूसरे फलाहारी सामान की बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


व्रत के लिए पैक्ड सामान खरीदते समय पैकेट पर बनाने की तारीख, एक्सपायरी डेट और कंपनी का नाम जरूर देखें। जरूरी जानकारी नहीं होने पर ऐसा सामान खरीदने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *