नशे के खिलाफ हरिद्वार में मिनी हाफ मैराथन, डीएम मयूर दीक्षित भी हुए शामिल

0
IMG_20261011_205450

Oplus_131072

अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस की पहल, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का दिया संदेश


सूर्या संदेश
  हरिद्वार। नशे के खिलाफ युवाओं और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को हरिद्वार में ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स–मिनी हाफ मैराथन’ आयोजित की गई। अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस की ओर से ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में एसपी सिटी हरिद्वार, सीओ सिटी हरिद्वार और सीओ ट्रैफिक बिपेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। मैराथन के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया था। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवाओं को नशे से बचाने और नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस के साथ परिवार और आम लोगों की भूमिका भी अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *