दुकानों पर पहुंची पुलिस, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को सख्त हिदायत

0
IMG_20261016_183133

Oplus_131072

सूर्या संदेश
हरिद्वार। अगर आप अपनी दुकान पर प्रतिबंधित गुटखा या तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। पुलिस ऐसे दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी के साथ चालानी कार्रवाई शुरू कर चुकी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की कार्रवाई से प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों में हलचल है।


कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस के अनुसार, नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्य संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *