त्योहारों को लेकर श्यामपुर पुलिस सतर्क, बाजारों में की गश्त

0
IMG-20261017-WA0040

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पुलिस टीम ने क्षेत्र के बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को भीड़भाड़ में मोबाइल और पर्स संभालकर रखने की सलाह दी गई।


गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। टीम ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।


कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पैदल गश्त और निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *