चिड़ियापुर बॉर्डर रिपोर्टिंग चौकी को मिला प्रभारी, रविंद्र गौड़ को कमान
सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित चिड़ियापुर बॉर्डर रिपोर्टिंग चौकी की कमान अपर उपनिरीक्षक रविंद्र गौड़ को सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। इससे पहले गौड़ कोतवाली श्यामपुर में तैनात थे, जिसके क्षेत्राधिकार में यह चौकी आती है।

हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित नवनिर्मित रिपोर्टिंग चौकी सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां प्रभारी की तैनाती से सीमा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
