हरिद्वार युवा महोत्सव: बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका

haridwar-youth-fest.jpg

लोकगीत, लोकनृत्य, गायन और कला प्रतियोगिताओं में जिले के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

सूर्या संदेश,
हरिद्वार। जिले के युवाओं को अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाने का अवसर मिलेगा। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।


रविवार को जिला प्रशासन और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से युवा और छात्र-छात्राएं पहुंचे। लोकगीत, लोकनृत्य, गायन, भाषण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के तहत किया गया।

युवा महोत्सव


महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियां देखीं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच देते हैं।

कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड मदन कौशिक


कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांड्ये, मुकेश भट्ट, पूनम मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, चंद्रमोहन मिश्रा, शिवकुमार कश्यप, ऋचा गुप्ता और संध्या सहित विभागीय कर्मचारी, प्रतिभागी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।