डॉ. दर्शनलाल के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन, स्वामी यतीश्वरानंद ने दिलाई सदस्यता
श्यामपुर क्षेत्र के लोगों को पार्टी में किया शामिल, धामी सरकार की तीसरी पारी का जताया भरोसा
सूर्या संदेश,
हरिद्वार। भाजपा ने हरिद्वार में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को वेद मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दर्शनलाल के नेतृत्व में श्यामपुर क्षेत्र के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी विकास की यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने के बजाय क्षेत्र में नए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में श्यामपुर निवासी करणदास, बाबूराम, चतरसेन, ताहरसिंह, रामसेवक, मंगल सिंह, गणेशी, दिलावर, पाल्ले, गौतम और अहसान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
