हरिद्वार पुलिस में तबादलों की हलचल, 15 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

0
IMG_20260831_155918

Oplus_131072


हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस महकमे में तबादलों की हलचल के बीच एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 15 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं। फेरबदल के तहत श्यामपुर, हरकी पैड़ी, इमलीखेड़ा, धनौरी, लखनौता और ज्वालापुर समेत कई महत्वपूर्ण थाना-चौकी क्षेत्रों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।


कोतवाली श्यामपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को कोतवाली रुड़की भेजा गया है। उनकी जगह हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को श्यामपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल को रानीपुर से हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


शहजाद अली को इमलीखेड़ा चौकी से कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उमेश कुमार शांतरशाह चौकी से लखनौता और अजय लाल लखनौता से शांतरशाह चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं देवेंद्र पाल को ज्वालापुर बाजार चौकी से कनखल कोतवाली भेजा गया है।


मुनव्वर हुसैन को गंगनहर कोतवाली से धनौरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन कुमार लक्सर कस्बा बाजार से ज्वालापुर रेल चौकी और पुष्कर चौहान कनखल से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। समीन पांडेय ज्वालापुर रेल चौकी से लक्सर कस्बा बाजार और अमित नौटियाल कनखल से इमलीखेड़ा चौकी भेजे गए हैं।


अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव हुआ है। देवेंद्र सिंह को धनौरी चौकी से गंगनहर कोतवाली, युवराज को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से बुग्गावाला थाना और प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय भेजा गया है।


तबादला आदेश के साथ जिले की कई प्रमुख पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अब संबंधित अधिकारी नई तैनाती के अनुरूप कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *