तेज बारिश ने बदला श्यामपुर का नजारा, सिंबल स्रोत में बढ़ा पानी

0
IMG_20260831_191552

Oplus_131072


श्यामपुर। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने श्यामपुर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। गांव की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक बारिश का पानी भर गया।

इसी बीच आबादी के बीच से गुजरने वाले बरसाती नाले सिंबल स्रोत में भी पानी का बहाव काफी तेज हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले में बरसात के दौरान पानी आना सामान्य है, लेकिन लंबे समय बाद इस बार पानी का बहाव और मात्रा इतनी अधिक दिखाई दी।

तेज बहाव के कारण सिंबल स्रोत के किनारे बसे कुछ घरों तक भी पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दशक बाद नाले का ऐसा रूप देखने को मिला है। बारिश के चलते गांव के कई हिस्सों में कुछ समय तक पानी जमा रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *