कुंभ की सड़क-फुटपाथ योजनाओं पर व्यापारियों की चिंता दूर

0
IMG-20260907-WA0101


सूर्या संदेश,समाचार
हरिद्वार। कुंभ मेले के लिए शंकर आश्रम चौक और पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक पर होने वाले सड़क, फुटपाथ और चौराहों के काम को लेकर व्यापारियों की चिंता दूर हो गई है।

मेला प्रशासन ने सोमवार को स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को योजना का नक्शा और डिजाइन दिखाकर समझाया कि काम के दौरान आवाजाही और वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था का किस तरह ध्यान रखा जाएगा।


मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने दोनों क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि हर की पैड़ी से प्रमुख मंदिरों और बाजारों तक पैदल आने-जाने की सुविधा बेहतर करने के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़कों और चौराहों को बेहतर करने के साथ पौधे लगाने और रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।


उन्होंने कहा कि काम के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़क के बीच डिवाइडर की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जाएगी। स्थानीय लोगों के उपयोगी सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।


नक्शा और प्रस्तावित व्यवस्था समझने के बाद व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं को शहर के लिए उपयोगी बताया और काम में सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने निर्माण के दौरान व्यापार और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का सुझाव भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *