संत रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी पहुंची कांगड़ी

0
IMG-20260908-WA0073

सूर्या संदेश,समाचार


श्यामपुर/लालढांग । संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी मंगलवार को कलश के माध्यम से कांगड़ी स्थित संत रविदास जी महाराज के मंदिर पहुंची। स्वामी श्रद्धानंद द्वार से मंदिर तक निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।


मंदिर में कलश की स्थापना स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराई गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक निपेंद्र चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी उनके मंदिरों में स्थापित कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य संत रविदास जी महाराज के उपदेशों, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाना है।


कलश यात्रा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *