पंत जयंती पर पुलिस ने किया नमन
Oplus_131072
सूर्या संदेश समाचार
हरिद्वार। भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जनपद पुलिस ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद सहित जिले के सभी थाना, कार्यालय और शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने पंडित पंत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के प्रयास, जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान की जानकारी दी।
इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर में प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा सहित पुलिसकर्मियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।

