निर्विरोध सहकारी बैंक बोर्ड गठन जनता की जीत: यतीश्वरानंद
Oplus_131072
सूर्या संदेश समाचार। जिला पंचायत, ब्लॉक और सहकारी समितियों के बाद जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के बोर्ड का भी निर्विरोध गठन होने को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता की उपलब्धि बताया।
रविवार को ग्राम घोंटी में बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी और डायरेक्टरों का स्वागत किया गया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले में विभिन्न संस्थाओं के निर्विरोध निर्वाचन से विकास को गति मिलेगी और सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचेगा। चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष सुशील राठी ने जनपदवासियों का आभार जताया।

इस दौरान पथरी मुख्य सड़क से ग्राम स्यासु को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन भी स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

