सेवा और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान”

0
IMG-20260914-WA0061


सूर्या संदेश समाचार। विकसित भारत–2047 के संकल्प और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। अभियान के तहत सेवा और सुशासन की भावना को मजबूत करने के लिए जनसेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


अभियान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।


अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर भी गतिविधियां होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *