झूला पुल की मांग को लेकर रसूलपुर में धरना तीसरे दिन भी जारी
सूर्या संदेश समाचार। रसूलपुर में झूला पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण झूला पुल निर्माण की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी और काम शुरू होने की समयसीमा चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि यह धरना किसी पार्टी का नहीं है। हम पार्टी से जुड़े हुए हैं, लेकिन अगर यह पार्टी का धरना होता तो यहां पार्टी का बैनर लगा होता। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी के सचिव या संबंधित अधिकारी धरनास्थल पर आकर झूला पुल के निर्माण को लेकर बजट, भूमि हस्तांतरण, टेंडर प्रक्रिया और काम शुरू होने की जानकारी स्पष्ट करें। अधिकारियों के आने और स्थिति स्पष्ट करने तक ग्रामीण धरनास्थल से नहीं उठेंगे।


