हिंदी के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा
सूर्या संदेश समाचार। महाविद्यालय मीठीबेरी में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हिंदी के महत्व, विकास, समृद्धि और भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं ने कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अन्य भाषाओं के साथ हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. बी.आर. भद्री ने हिंदी की उत्पत्ति, विकास और महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम, प्रो. सत्येंद्र कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बालक राम भद्री और डॉ. विनोद कुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन कु. विधिता और डॉ. बी.आर. भद्री ने किया।

