16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर नौकरी का मौका

0
image_311222f2


सूर्या संदेश समाचार,
हरिद्वार। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 16 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की ओर से करीब 400 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका मिलेगा। इसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नातक और विभिन्न तकनीकी योग्यता वाले युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।


कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।


मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।


रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। मेले से संबंधित जानकारी के लिए कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *