गैण्डीखाता में पुलिस की दबिश, वारंट जारी होने पर पकड़ा गया आरोपी

0
IMG_20261016_163736

Oplus_131072

सूर्या संदेश
  श्यामपुर /लालढांग। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच श्यामपुर पुलिस ने गैण्डीखाता में कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव में एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू उर्फ कृपाल सिंह (58) पुत्र सुक्कड़, निवासी ग्राम गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, हरिद्वार है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस टीम में एएसआई रविंद्र गौड़ और कां. चालक मोहन सिंह रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *