हुक्के की आड़ में बिना लाइसेंस बार का खेल, पुलिस चेकिंग में खुली पोल : संचालक का कटा 10 हजार का चालान

0
IMG_20260915_180710

Oplus_131072

सूर्या संदेश समाचार

रुड़की। हुक्के के धुएं के बीच बार चल रहा था, लेकिन उसे चलाने की जरूरी अनुमति ही नहीं थी। होटल-ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों की चेकिंग करने पहुंची गंगनहर पुलिस ने हुक्का बार के रिकॉर्ड खंगाले तो बिना वैध लाइसेंस संचालन का मामला सामने आ गया। पुलिस ने संचालक फहीम कुरेशी का पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रुपए का चालान किया।


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बार के दस्तावेज और रिकॉर्ड जांचे। पड़ताल में संचालन के लिए वैध लाइसेंस नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।


मामला सामने आते ही पुलिस ने संचालक फहीम कुरेशी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। साथ ही क्षेत्र के होटल, ढाबा और बार संचालकों को साफ कर दिया गया कि बिना वैध लाइसेंस बार संचालन और बिना सत्यापन कर्मचारियों से काम लेने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध पहचान पत्र किसी व्यक्ति को ठहराने पर भी पुलिस ने चेतावनी दी।


चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा उपकरण चालू रखने के निर्देश दिए। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *