नारों से गूंजा बाजार, प्लास्टिक को ना कहने का संदेश

0

सूर्या संदेशहरिद्वार। स्वच्छता का संदेश जब नारों के साथ बाजार की गलियों तक पहुंचा तो…

IMG-20260920-WA0041


सूर्या संदेश
हरिद्वार। स्वच्छता का संदेश जब नारों के साथ बाजार की गलियों तक पहुंचा तो दुकानदारों और राहगीरों से सीधे संवाद का सिलसिला शुरू हो गया।

निर्मल हरिद्वार परियोजना के तहत शनिवार को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वच्छता रैली और रोड शो में विद्यार्थियों ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने और कचरे को खुले में न फेंकने के लिए जागरूक किया।


रैली के दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से गीले-सूखे कचरे को अलग रखने, नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को अलग-अलग कचरा सौंपने तथा कपड़े और पुन: उपयोग योग्य थैले अपनाने की अपील की गई। दुकानदारों से ग्राहकों को भी पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के लिए प्रेरित करने को कहा गया।


कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार समेत 15 शिक्षक, विकास अल्टरनेटिव्स, आदर्श युवा समिति और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा पर्यावरण मित्र शामिल हुए। आयोजन के जरिए ‘स्वच्छ हरिद्वार, स्वस्थ हरिद्वार’ और ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें’ का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *