निर्माण शुरू होने तक डटे ग्रामीण, नौवें दिन भी धरना जारी
Oplus_131072
धरनास्थल पर भजन-कीर्तन शुरू, प्रस्तावित पुल अब ‘आर्यन सेतु’ के नाम से चर्चा में
सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। रसूलपुर में रवासन नदी पर पुल निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। प्रशासनिक स्तर पर पुल निर्माण का प्रस्ताव और आश्वासन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक धरातल पर निर्माण शुरू नहीं होता, वे धरने पर डटे रहेंगे।
धरने के नौवें दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष धरनास्थल पर जुटे। महिलाओं ने यहां भजन-कीर्तन भी शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग पहले झूला पुल की थी, जिसे बाद में स्टील गार्डर पुल के रूप में प्रस्तावित किया गया। अब इस प्रस्तावित पुल का नाम ‘आर्यन सेतु’ रखने की मांग उठ रही है।
करीब 14 वर्षीय आर्यन चार बहनों का इकलौता भाई था। स्कूल से लौटते समय रवासन नदी में डूबने से उसकी जान चली गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच प्रस्तावित पुल को आर्यन के नाम से जोड़ने की मांग सामने आई है।

