मेडिकल स्टोर के बाहर पुलिस को देखते ही भागा युवक, तलाशी में मिलीं 566 नशीली दवाएं
Oplus_131072
ऐथल में तौफीक पकड़ा गया, ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की प्रतिबंधित गोलियां-कैप्सूल बरामद
सूर्या संदेश
पथरी(हरिद्वार) ! नशे की एक गोली छोटी लग सकती है, लेकिन उसका असर जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। ऐथल में मेडिकल स्टोर के बाहर एक युवक को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह भागने लगा, लेकिन चौंकानी पुलिस ने उसे पकड़ लिया! तलाशी ली गई तो नशे की 566 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल मिले।
पुलिस के अनुसार, ऐथल गांव में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग चल रही थी। वहां तौफीक नाम का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की 566 प्रतिबंधित गोलियां-कैप्सूल मिलने की बात पुलिस ने कही है।
पकड़े गए युवक की पहचान तौफीक पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दवाओं के बारे में पूछने पर वह कोई साफ जवाब नहीं दे सका। इतनी बड़ी संख्या में दवाएं उसके पास कहां से आईं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पथरी पुलिस इलाके में नशे की दवाओं की खरीद-बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चेकिंग कर रही है। पुलिस के अनुसार, तौफीक के खिलाफ नशीली दवाएं रखने और उनके अवैध कारोबार से जुड़े कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

