गड्ढों से बेहाल सड़कों का हाल जानने खुद उतरे डीएम मयूर, अफसरों को दिए त्वरित मरम्मत के निर्देश

0
IMG_20260829_144552

राष्ट्रीय राजमार्ग के निरीक्षण में फ्लाईओवर निर्माण की भी परखी प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

हरिद्वार! जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने भारी वर्षा एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों का जायजा लेते हुए उनकी त्वरित गति से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।


शनिवार को हुए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी।

उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *