कांगड़ी गांव में एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच, 35 को मिली निशुल्क दवाई

0
IMG_20260917_181705

Oplus_131072

सूर्या संदेश

श्यामपुर/लालढांग! महिलाओं, बच्चों और बदलते मौसम से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और उपचार मिला। शिविर में 35 मरीजों की जांच की गई और जरूरत के मुताबिक उन्हें निशुल्क दवाई भी दी गई।


गुरुवार को कांगड़ी गांव में डिवाइन हॉस्पिटल एंड हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज, श्यामपुर की ओर से आयोजित शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता खंडूरी, फिजिशियन डॉ. दीपांशु और डॉ. चेतना ने मरीजों की जांच की।

चिकित्सकों ने महिला और बच्चों से जुड़ी बीमारियों, फंगल इंफेक्शन तथा बरसात के मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जरूरी सलाह भी दी।


जांच के बाद मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया।


शिविर में अस्पताल की ओर से रमेश, अमित मिश्रा और आनंद के साथ बीएनवाईएस के छात्र-छात्राओं ने भी सहयोग किया। ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता दीप्ति का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *