10 अक्टूबर को एक्कड़ कलां में लगेगा वृहद विधिक जागरूकता शिविर

0
IMG_20261006_175429

Oplus_131072


जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त होंगे मुख्य अतिथि, डीएम-एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी करेंगे शिरकत


सूर्या संदेश
हरिद्वार। एक्कड़ कलां स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 अक्टूबर को होने वाले वृहद विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज (एसडी) सिमरनजीत कौर और खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, बैठने, सुरक्षा और स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।


शिविर में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार समेत जनपद के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।


निरीक्षण के दौरान सिमरनजीत कौर और मानस मित्तल ने विद्यालय परिसर, सभागार, मंच और बैठने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा व स्वच्छता की स्थिति देखी। सचिव ने विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के साथ विधिक साक्षरता से जुड़ी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *