हरिद्वार में बढ़े दो पुलिस सर्किल, अधिकारियों के इलाके बदले
Oplus_131072
तीन नए अधिकारियों के आने के बाद एसएसपी ने बदली जिम्मेदारी, अब नौ सर्किल में बंटा जिला
सूर्या संदेश
हरिद्वार ! हरिद्वार में तीन नए पुलिस अधिकारियों के आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों के इलाकों में बदलाव किया है। जिले में दो नए सर्किल बढ़ाए गए हैं। अब जिला नौ सर्किल में बंटा है।
बहादराबाद सर्किल की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी को दी गई है। उनके पास बहादराबाद और कलियर कोतवाली रहेंगी। नगर सर्किल शिशुपाल नेगी देखेंगे। उनके पास नगर और श्यामपुर कोतवाली रहेंगी।
ज्वालापुर सर्किल संजय चौहान संभालेंगे। उनके पास ज्वालापुर और पथरी कोतवाली रहेंगी। सदर सर्किल की जिम्मेदारी सुरेन्द्र बलूनी को दी गई है। इसमें सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन शामिल हैं।
रुड़की सर्किल ओशिन जोशी देखेंगे। उनके पास रुड़की और गंगनहर कोतवाली रहेंगी। मंगलौर सर्किल की जिम्मेदारी अभिनय चौधरी को मिली है। उनके पास मंगलौर और झबरेड़ा कोतवाली रहेंगी।
लक्सर सर्किल देवेन्द्र सिंह नेगी देखेंगे। उनके पास लक्सर और खानपुर कोतवाली रहेंगी। भगवानपुर सर्किल सुमित पाण्डे संभालेंगे। इसमें भगवानपुर कोतवाली और बुग्गावाला थाना शामिल हैं।
रानीपुर सर्किल की जिम्मेदारी दक्ष शोखंद को दी गई है। उनके पास रानीपुर और कनखल कोतवाली रहेंगी।

