कलाम के सपनों से बच्चों को जोड़ा, अधिकारों की भी दी सीख

0
IMG_20261015_204906

Oplus_131072

सूर्या संदेश
हरिद्वार। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का संकल्प मजबूत, तो मंजिल दूर नहीं रहती। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हरिद्वार के विभिन्न विद्यालयों में विश्व विद्यार्थी दिवस मनाकर बच्चों को उनके सपनों के साथ अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

विश्व विद्यार्थी दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिविल जज  सिमरनजीत कौर

ग्राम एक्कड़ कलां (भक्तनपुर) स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के संघर्ष, अनुशासन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। यहां भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में भी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया।

डॉ कलाम जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते पी.एल.वी

दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया।


कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश पर आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *