सड़कों पर उतरी पुलिस, बढ़ी निगरानी

0
IMG_20260901_205604

Oplus_131072


हरिद्वार!यदि आप बिना वैध दस्तावेज के वाहन चला रहे हैं, नशे की हालत में सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं या यातायात नियमों को हल्के में ले रहे हैं तो जरा चौकन्ने हो जाइए—क्योंकि सड़कों पर पुलिस की निगाहें अब और पैनी हो गई हैं।

जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। शहर से लेकर बॉर्डर क्षेत्रों तक संदिग्ध गतिविधियों पर नजर है और नियमों की अनदेखी करने वाले चालक भी पुलिस की नजर से बच नहीं सकेंगे।


एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मकसद अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *