रवासन नदी किनारे पुलिस ने लगाए चेतावनी बोर्ड, लोगों से की नदी से दूर रहने की अपील

0
IMG-20260907-WA0118


सूर्या संदेश,समाचार
श्यामपुर/लालढांग । लगातार बारिश के साथ रवासन नदी का मिजाज बदल रहा है। बढ़ता पानी और तेज बहाव नदी किनारे आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बन रहा है। इसे देखते हुए श्यामपुर पुलिस ने लालढांग क्षेत्र में नदी के किनारों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। ग्रामीणों और राहगीरों से नदी में उतरने और तेज बहाव के दौरान उसे पार करने की कोशिश नहीं करने की अपील की गई है।


कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान रवासन नदी का पानी अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को नदी की ओर जाने से बचना चाहिए। जरूरी आने-जाने के लिए मीठीबेरी में बने पुल का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई है।


पुलिस ने लालढांग बस अड्डे से रसूलपुर गोट होते हुए राजाजी नेशनल पार्क चौकी जाने वाले मार्ग पर रवासन नदी के दोनों किनारों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। काली मंदिर लालढांग से रसूलपुर गांव जाने वाले मार्ग पर भी नदी के दोनों किनारों पर बोर्ड लगाए गए हैं।


पुलिस ने लोगों से बरसात के दौरान नदी किनारे और तेज बहाव वाली जगहों से दूर रहने तथा सुरक्षित रास्ते और पुल का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *