पुलिस को देखकर भागा युवक, दो किलो गांजा और 1210 पन्नियां बरामद

0
IMG_20260913_150251

Oplus_131072



सूर्या संदेश समाचार। चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर जिस युवक पर ठिठकी, वह पूछताछ से पहले ही भागने लगा। संदेह होने पर चंडीघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी हुई तो युवक के कब्जे से दो किलो गांजा और बैग से 1210 छोटी पन्नियां बरामद हुईं।


कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, शनिवार को चंडीघाट चौकी पुलिस कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। आरोपी की पहचान राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी (22) निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गली नंबर तीन, कांगड़ी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से ओप्पो मोबाइल और 600 रुपये भी बरामद किए।


पूछताछ में आरोपी ने गांजा पन्नियों में भरकर बेचने की बात बताई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *