पारिवारिक जमीनी विवाद में तीन गिरफ्तार,

0
IMG-20260824-WA0010

.श्यामपुर। पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार विवाद और मारपीट करने के मामले में श्यामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि नलोवाला निवासी नूर मोहम्मद, रफी और आरिफ का पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

29 जुलाई को नाजिरा की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद 11 अगस्त को भी तीनों के खिलाफ अपने भाई शाहनवाज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने न्यायालय से तीनों के गैर-जमानती वारंट जारी कराए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया, उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल विनोद रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *