चंडीघाट की बस्ती में पुलिस की दस्तक… हाथ लगा तो खुला शराब तस्करी का खे

0
IMG_20260827_094001

Oplus_131072

श्यामपुर(हरिद्वार)। चंडीघाट की खत्ता बस्ती में पुलिस की दस्तक के बाद मामला उस समय गंभीर हो गया, जब तलाशी में 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।


कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, बुधवार को पुलिस टीम ने खत्ता बस्ती चंडीघाट में कार्रवाई करते हुए गोपाल (37) पुत्र गरीबदास, निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से माल्टा ब्रांड की 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कां0 राजवीर सिंह और होमगार्ड अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *