गन्ने के खेत में घुसते ही पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

0
IMG-20261004-WA0009

सूर्या संदेश
खानपुर (हरिद्वार)। रविवार तड़के सूरज निकलने से पहले शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर टेंपो लेकर भागे संदिग्ध ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास वाहन सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद वह गन्ने के खेत में घुस गया। पीछा कर रही पुलिस टीम पर उसने खेत के भीतर से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।


शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर की ओर से आए संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया था। चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और खानपुर की ओर भाग निकला। चौकी प्रभारी ने तत्काल खानपुर कोतवाली प्रभारी को सूचना दी।


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके की ओर रवाना हुए। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास चालक ने टेंपो सड़क पर छोड़ दिया और गन्ने के खेत में घुस गया। टीम ने उसका पीछा किया। खेत के भीतर से फायर किए जाने पर जवाबी कार्रवाई हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।


घायल को उपचार के लिए सीएचसी लक्सर ले जाया गया। वहां से उसे उप जिला अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील, निवासी टोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया।


टेंपो छोड़कर खेत में भागने और वहां से फायर करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *