पुलिस पर फायर झोंकने वाला निकला मंदिर का चोर, पेशेवर अपराधी

0
IMG_20261004_150929

Oplus_131072

आरिफ की निशानदेही पर मंदिर से चोरी 3660 रुपये बरामद, वाहन की सीट के नीचे छिपाई थी रकम

सूर्या संदेश

खानपुर (हरिद्वार)। गन्ने के खेत में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया आरिफ जटाशंकर महादेव मंदिर में चोरी का आरोपी निकला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए 3660 रुपये बरामद किए हैं। रकम घटना में इस्तेमाल टाटा इन्ट्रा पिकअप की सीट के नीचे छिपाई गई थी। ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी पुलिस ने बरामद की है।


30 सितंबर की रात जटाशंकर महादेव मंदिर में तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही थी। रविवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस से बचकर गन्ने के खेत में भागे आरिफ की गिरफ्तारी के बाद मंदिर चोरी का भी खुलासा हो गया।


पुलिस के मुताबिक आरिफ (34) पुत्र खलील निवासी टोड़ा जलालपुर, कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टाटा इन्ट्रा पिकअप को भी कब्जे में लिया है।


पुलिस के अनुसार आरिफ का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ हरिद्वार के खानपुर, पथरी और लक्सर थानों के अलावा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और पुरकाजी थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। खानपुर में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

उपचार के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *