हरित हरिद्वार की मुहिम में रोपे पौधे

0
IMG-20260827-WA0012

हरिद्वार। प्राचीन धार्मिक नगरी कनखल स्थित दरिद्र भंजन मंदिर परिसर में लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान औषधीय, फलदार और फूलदार पौधे रोपे गए।

ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता के नेतृत्व में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत अस्पतालों, विद्यालयों, मंदिरों, पार्कों और सामाजिक संस्थाओं में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की।
मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शास्त्री ने पौधारोपण को पुण्य कार्य बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शास्त्री, प्राची गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, विमला कांडपाल, मोहित कांडपाल, रेखा उपाध्याय, आशीष गुप्ता सहित मंदिर के अन्य पुजारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *