मीठीबेरी महाविद्यालय में शिक्षा समागम, नई शिक्षा नीति पर चर्चा

0
IMG-20260827-WA0032


लालढांग। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आईक्यूएसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 आयोजित किया गया।

इसमें विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के साथ भारतीय भाषाओं, संस्कृति और व्यावसायिक शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय चकराता के डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने स्वतंत्र भारत के विभिन्न शिक्षा आयोगों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुआयामी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।


कार्यक्रम की संयोजक डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी ने भारतीय भाषाओं और संस्कृति पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव की जानकारी दी। संचालन भी उन्होंने किया। डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *